13.4 C
Dehradun, IN
February 11, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
नई दिल्ली

सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रतियाशी के पक्ष में प्रचार, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में विधानसभा क्षेत्र करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान सीएम धामी को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता को केजरीवाल की आप सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है, आप सरकार ने पिछले वर्षों में कई घोटाले किए हैं, उन्होंने कहा कि कभी शराब घोटाला तो कभी मोहल्ला क्लीनिक तो कभी दवा घोटाला तो कभी शीशमहल के नाम पर दिल्ली सरकार हमेशा सुर्खियों में छाई रही, उन्होंने कहा कि घोटाले के नाम पर मुख्यमंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्री और मंत्री, विधायक तक को जेल की हवा खानी पड़ी, सीएम धामी ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में 500 से ज्यादा स्कूल खोलने का दावा किया था,लेकिन उसके ठीक उलट ‘हर मोहल्ले में शराब के ठेके’ खुलवाए गए हैं, मंदिरों के आसपास ठेके खुलवाने में केजरीवाल सरकार को शर्म नहीं आई, धामी ने कहा कि दिल्ली की जनता को झाड़ू वालों और उनके मौसेरे भाई कांग्रेसियों के झांसे में नहीं आना है। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में उन लोगों का समर्थन किया जो फिर से धारा 370 को लागू करना चाहते हैं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई आयुष्मान योजना का लाभ दिल्ली की जनता को नहीं मिल पा रहा है क्योंकि यहां पर भ्रष्ट सरकार थी, मुख्यमंत्री ने दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनाने के बाद आप सरकार के कार्यों की जांच के लिए एसआईटी गठन किए जाने की बात कही और कहा कि घोटालेबाजों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद लोगों को आयुष्मान सुविधा का लाभ मिलेगा साथी महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी,वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन में वृद्धि की जाएगी, अटल कैंटीन के माध्यम से मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन दिया जाएगा साथ ही पीजी तक की फीस माफ की जाएगी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सैनिक कल्याण के लिए जो कार्य कर रहे हैं वह पहले नही हुए। इस दौरान सभा मे जिला अध्यक्ष उत्तर पूर्व जिला पूनम चौहान, विधानसभा प्रभारी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, सह प्रभारी सारिका जैन, संयोजक यशवंत सिंह रावत, विधानसभा विस्तारक रामू शर्मा, ठाकुर अवधेश सिंह, निगम पार्षद नीता बिष्ट, सतपाल सिंह, सोनी पांडे, बृजेश सिंह, प्रमोद झा सहित कई लोग मौजूद रहे।Q

Related posts

भूकंप से दहला दिल्ली, जब लोग सोए थे तब आया भूकंप धरती के कंपन से लोग भागे घरों से बाहर।

Phali Khabar24x7

‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Phali Khabar24x7

अंकिता भंडारी हत्याकांड से दुष्यंत कुमार का नाम जोड़ने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, 24 घंटे में सोशल मीडिया कंटेंट हटाने के निर्देश

Phali Khabar24x7

Leave a Comment