23 C
Dehradun, IN
April 14, 2026
Home | Phalikhabar24x7 Local and National News in Hindi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय बजट-2025 को सकारात्मक और स्वागत योग्य बजट बताया..

देहरादून/ प्रदेश के पर्यटन,धर्मस्व व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय बजट-2025 को सकारात्मक और स्वागत योग्य बजट बताया, केन्द्रीय बजट पर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि “ये बजट एक विकसित एवं समृद्ध भारत का बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प का और एक नये ऊर्जावान युवा भारत के सपनों को साकार करने का बजट है। यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख की इनकम तक वालों को इनकम टैक्स के दायरे बाहर करना आम आदमी को बड़ी राहत देगा और भारत को आगे लेकर जाएगा। महाराज ने कहा इस बजट के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को और बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बजट में गरीब, युवा, किसानों के हित में कई कदम उठाए गए हैं, यह स्वागत योग्य है। उन्होंने एक बेहतर बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया

Phali Khabar24x7

भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में और देश के समस्त वर्गों के हितों में सहयोगी है बजट- कुसुम कण्डवाल

Phali Khabar24x7

ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दो आरोपी बनारस से गिरफ्तार

Phali Khabar24x7

Leave a Comment